फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले फ्लैट बेचा, फिर जमा लिया कब्जा

Fri, 24 Jan 2014 08:05 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में एक व्यक्ति से लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने पहले दो फ्लैट बेचने के नाम पर 40 लाख रुपये एग्रीमेंट राशि के रूप में लिया। फिर उसके फ्लैट का ताला तोड़कर सामान चोरी कर ली। साथ ही दोनों फ्लैटों पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर  जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

बजघेड़ा निवासी सुनील राणा ने 2011 में नाथूपुर में यू ब्लॉक के गली नंबर चार में 22 और 23 नंबर दो फ्लैट खरीदे। इसके एवज में उसने नाथूपुर निवासी अंजू सरदाना, लालाराम, मनोज, नरेश व दर्जन भर अन्य लोगों को 40 लाख रुपये दिए। दोनों फ्लैटों में अपना सामान भी रख दिया।
विज्ञापन


उसका आरोप है कि कई दिन बाद जब वह आया तो उसके फ्लैट में सामान नहीं मिला। उसने पुलिस में चोरी का मामला भी दर्ज कराया। इसके बाद आरोपियों ने उसके दोनों फ्लैट पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


सुनील का कहना है कि इस दौरान उसने कई बार आरोपियों को फ्लैट खाली करने की बात कही। लेकिन उल्टा उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया गया। इस बाबत डीएलएफ फेज-2 पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें