फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: निर्माणाधीन स्कूल की दूसरी और तीसरी मंजिल गिरी, 3 मजदूर दबे

Fri, 07 Jul 2023 02:58 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इससे मलबे में तीन मजदूर दब गए। दो मजदूरों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि तीसरे मजदूर को निकालने के लिए देर रात तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
अंबेडकर नगर में भरभरा गिरी पांच मंजिला इमारत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के अंबेडकर नगर में बृहस्पतिवार शाम को निर्माणाधीन स्कूल की दूसरी व तीसरी मंजिल ढह गई। इससे मलबे में तीन मजदूर दब गए। दो मजदूरों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि तीसरे मजदूर को निकालने के लिए देर रात तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि के ब्लाक, दक्षिणपुरी से शाम 4:24 बजे पीसीआर काॅल अंबेडकर नगर थाने को मिली थी। सूचना देने वाले ने बताया कि इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई है। मलबे के नीचे तीन से चार मजदूर दब गए हैं। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहले चौथे तल का लिंटर गिरा।

इसके बाद मलबे के वजन से तीसरी मंजिल भी ढह गई। पुलिस ने बेरीकेड लगाकर इलाके की नाकेबंदी कर दी। आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया। इमारत के गिरते ही आसपास के लोग बचाव कार्य में जुट गए थे। अंबेडकर नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पहले ही की जा चुकी थी कार्रवाई : निगम
अंबेडकर नगर हादसे के संबंध में निगम का कहना है कि डीएमसी एक्ट के तहत कार्रवाई पहले ही की जा चुकी थी। इसके बावजूद निर्माण कार्य चल रहा था। बिल्डिंग में तीसरी और चौथी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था, जिसे रुकवाकर दोबारा शुरू कराया गया। पत्थर की पटिया वाली टी-आयरन की छत ढह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें