फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: द्वारका में बनेगा पांच सितारा होटल, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार; एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत

Fri, 14 Aug 2026 07:31 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

प्रस्तावित होटल डीडीए के द्वारका गोल्फ कोर्स के सामने होगा। यह 18 होल वाला गोल्फ कोर्स देश के सबसे लंबे गोल्फ कोर्स के रूप में विकसित किया गया है। ऐसे में होटल में गोल्फ खेलने आने वाले लोगों और देश-विदेश से आने वाले मेहमानों के ठहरने की सुविधा बढ़ेगी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका सेक्टर-23 में पांच सितारा होटल विकसित करने के लिए डीडीए और जुनिपर होटल्स लिमिटेड की सहायक कंपनी जुनिपर हॉस्पिटैलिटी एसेट्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच समझौता हुआ है। इस परियोजना में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का पूंजी निवेश होगा। इससे करीब 800 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


डीडीए के उपाध्यक्ष एन. सरवाना कुमार की मौजूदगी में हुए समझौते पर जुनिपर होटल्स की ओर से कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अरुण के. सराफ और अध्यक्ष अमित सराफ ने हस्ताक्षर किए। डीडीए ने बताया कि होटल को लाइसेंस शुल्क आधारित व्यवस्था के तहत विकसित किया जाएगा। साइट जल्द ही कंपनी को सौंप दी जाएगी। होटल के 2030 तक शुरू होने की उम्मीद है।

गोल्फ कोर्स और यशोभूमि के नजदीक होगा होटल
प्रस्तावित होटल डीडीए के द्वारका गोल्फ कोर्स के सामने होगा। यह 18 होल वाला गोल्फ कोर्स देश के सबसे लंबे गोल्फ कोर्स के रूप में विकसित किया गया है। ऐसे में होटल में गोल्फ खेलने आने वाले लोगों और देश-विदेश से आने वाले मेहमानों के ठहरने की सुविधा बढ़ेगी। इसके अलावा होटल यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर और द्वारका स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के भी नजदीक होगा। यहां बड़े स्तर पर होने वाले कारोबारी सम्मेलन, प्रदर्शनी और अन्य आयोजनों में आने वाले लोगों के लिए होटल में ठहरने की सुविधा उपयोगी होगी। प्रस्तावित डिप्लोमैटिक एन्क्लेव भी होटल के ठीक सामने विकसित किया जाना है।
विज्ञापन


55 साल में डीडीए को छह हजार करोड़ से अधिक आय
यह परियोजना डीडीए की ओर से पिछले एक साल में नीलाम की गई चार विशेष लाइसेंस शुल्क परियोजनाओं में शामिल है। इसे डीडीए द्वारा इस तरह की परियोजना के लिए किया गया पहला औपचारिक लाइसेंसिंग समझौता बताया गया है। 55 साल की लाइसेंस अवधि में डीडीए को होटल से छह हजार करोड़ रुपये से अधिक राजस्व मिलने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें