फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में सवार थे पांच लोग, पुलिस ने चालक पर दर्ज किया केस

Tue, 14 Apr 2020 06:45 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीटीबी एन्कलेव इलाके में एक कार में पांच लोगों के सवार होने पर दिल्ली पुलिस ने चालक के खिलाफ सरकारी आज्ञा के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। आरोप है कि चालक ने अपनी कार में एक साथ पांच लोगों को बिठाया हुआ था और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शनिवार रात जीटीबी अस्पताल के गेट नंबर 12 के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान नंद नगरी की ओर से आती हुई एक कार को रुकने का इशारा किया गया। कार में चालक के अलावा चार अन्य लोग सवार थे, जो आपस में सटकर बैठे हुए थे। कार रुकते ही बाकी सवारियां उतर कर चली गईं। 

पुलिस ने कार चालक सनी से पूछताछ की और उसे बताया कि कार में एक साथ इतने सारे लोगों के बैठने से कोरोना संक्रमण फैल सकता है। चालक कोई जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने जगतपुरी विस्तार निवासी सनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


कार में बैठकर शराब पीते तीन धरे
कीर्ति नगर में पुलिस ने ऐसे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जो लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकले और कार में बैठकर शराब पी रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 11 अप्रैल की देररात सूचना मिली कि कीर्ति नगर के रमेश नगर में तीन युवक एक कार में बैठकर शराब पी रहे हैं। पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक युवक जा चुके थे। 

शिकायतकर्ता के फोन पर संपर्क किया तो उसने बताया कि सभी युवक आई10 कार में थे। कुछ देर तलाश के बाद पुलिस ने कार की पहचान कर ली। कार में तीन युवक मिले, जिनमें से किसी ने मास्क नहीं पहन रखा था और शराब पी रहे थे। मेडिकल में उनके शराब पीने की पुष्टि के बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

गोदाम का शटर काटकर 20 लाख की सुपारी चुराई
वहीं अलीपुर में एक गोदाम का शटर काटकर 20 लाख रुपये की सुपारी चोरी कर ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। अलीपुर निवासी वीर सिंह ने बताया कि दीपक रोड लाइंस स्थित उसके गोदाम में सुपरवाइजर के तौर पर एक शख्स नौकरी करता है। पिछले हफ्ते ही उसने गोदाम का सामान चेक कर ताला लगाया था। शनिवार को जब वह सामान एक बार चेक करने आया, तो बाहर से ताला टूटा हुआ मिला। गोदाम में रखीं 20 लाख रुपये की सुपारी से भरी बोरियां भी गायब थीं। गोदाम मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चार बदमाश नजर आ रहे हैं। उनकी पहचान कर पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें