महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला देवी के अनुसार, हथीन थाना अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने दी शिकायत में कहा है कि उसका पति ट्रक चालक है, इसलिए अक्सर घर से बाहर रहता है। इसी बात का आरोपियों ने फायदा उठाया।
महिला चार फरवरी की रात को अपने बच्चों के साथ सो रही थी। इसी दौरान अरशद, जाकिर, शौकत, मोमिन व अजीज उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसे सोते हुए दबोच लिया और बारी-बारी दुष्कर्म किया। विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। वह अपनी इज्जत की खातिर चुप रही।
लेकिन 11 फरवरी को अरशद दिन के समय उसके घर में घुस आया और उसे धमकी देते हुए कहा कि आज रात को वे फिर से उसके साथ दुष्कर्म करेंगे, जिसके बाद पीड़िता काफी डर गई और इसकी शिकायत लेकर महिला थाना पहुंची।
महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।