यह राशि सीधे राष्ट्रीय रक्षा कोष में जमा की जाएगी जो हमारी वेबसाइट पर दिखाई देगी और एक काउंटर फॉइल के माध्यम से रसीद जारी की जाएगी। यह कहना था इंडियन स्किल डेवलपमेंट काउंसिल के डायरेक्टर जे. पी. सिंह का।
इस अवसर पर पूर्व-वरिष्ठ बैंकर एम.के. शर्मा, मारवाह स्टूडियो के निदेशक संदीप मारवाह, प्रेजिडेंट ऑफ ग्लोबल ऑर्गेनाईजेशन ऑफ पीपल्स ऑफ इंडियन ओरिजिन धीरज आहूजा, हॉवर्ड यूनिवर्सिटी से विक्रम प्रताप, मेजर मनीष श्रीवास्तव और इलेक्शन आवाज के कबीर साहनी उपस्थित हुए।
इस अभियान का उद्देश्य सशस्त्र बलों के परिवारों को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न शैक्षिक और व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। हम 350 शहरों में जाकर वहां के लोगों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।