फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से बच्ची सहित पांच घायल, किसी की भी हालत गंभीर नहीं

Wed, 05 Jun 2024 11:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

थाना प्रभारी विजेंद्र सिहाग ने बताया कि एक व्यक्ति ने प्लॉट में कमरे बनाकर लोगों को किराए पर दे रखे हैं। इसी कैंपस में पानी की टंकी के साथ नहाने के लिए छह फीट ऊंची दीवार बनी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-82 में प्लॉट में नहाने की टंकी के साथ बनी दीवार गिरने से पांच लोग दब गए। इसमें एक बच्ची, एक महिला व तीन पुरुष शामिल हैं। आसपास के लोगों व प्रशासन की टीम ने सभी को निकालकर नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि इसमें किसी के गंभीर होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलने ही खेड़कीदौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों में बप्पी, फूलन, अतीक अहमद, राम अनुज माथुर व पांच साल की रिजवान है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी विजेंद्र सिहाग ने बताया कि एक व्यक्ति ने प्लॉट में कमरे बनाकर लोगों को किराए पर दे रखे हैं। इसी कैंपस में पानी की टंकी के साथ नहाने के लिए छह फीट ऊंची दीवार बनी है। शाम को दीवार गिरने से पांच लोग घायल हो गए। इसमें एक पांच साल की बच्ची भी है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी इस बारे में शिकायत नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें