फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अस्पतालों का पानी नहीं पीने लायक

Wed, 07 Oct 2015 08:37 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के पांच प्राइवेट अस्पतालों का पानी बिल्कुल भी पीने लायक नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट में पांच प्राइवेट अस्पतालों के पानी के नमूने फेल पाए गए हैं।
विज्ञापन


पांचों अस्पतालों के पानी में क्लोरीन की मात्रा शून्य पाई गई। साथ ही किसी अस्पताल की पानी टंकी का ढक्कन गायब था, तो किसी की टंकी के अंदर गंदगी पाई गई।

ऐसे में इन अस्पतालों का पानी मरीजों के लिए और घातक साबित हो सकता है।

जिन अस्पतालों के पीने के पानी के नमूने फेल हुए उनमें पटेल नगर स्थित पोद्दार नर्सिंग होम, अंबेडकर रोड स्थित पन्ना लाल श्याम लाल अस्पताल, पटेलनगर स्थित भगवती उपचार केंद्र, पटेल नगर स्थित कृष्णा अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर और जीटी रोड स्थित सुदर्शन अस्पताल शामिल हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विभाग की टीम ने पिछले माह 18 सितंबर को पानी केनमूने लिए थे।

केवल खानापूर्ति, कोई बड़ी कार्रवाई नहीं
स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीने के पानी की जांच को लेकर समय-समय पर कार्रवाई तो की जाती है। लेकिन केवल खानापूर्ति भर है। विभाग ने पानी के नमूने फेल होने पर अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की है।

इस बार भी नर्सिंग होम से अनुरोध किया गया है कि वे टैंक व टंकियों की साफ सफाई कर 20 लीटर पानी में क्लोरीन की एक गोली डालकर पानी का सेवन कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें