फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहकों से पहले डीलरों पर ऑनलाइन कंपनियों के डोरे

Wed, 07 Oct 2015 08:33 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन कंपनियां अब अपने सेल धमाके को सफल बनाने के लिए मोबाइल डीलरों से ही डील कर रही हैं।
विज्ञापन


कंपनियों के सेल्स प्रतिनिधि मोबाइल डीलरों को ज्यादा प्रॉफिट मार्जिन देने का लालच देकर उनसे मोबाइल हैंडसेट की डिमांड कर रहे हैं। त्योहारी सीजन में कंपनियों का मकसद बाजार पर कब्जा करना है।

दो ऑनलाइन कंपनियां इस माह बंपर सेल धमाका करने वाली हैं। कंपनियों के प्रतिनिधि फोन से शहर के बड़े डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ रिटेलरों से संपर्क कर रहे हैं कि वह अपना मोबाइल हैंडसेट उनके माध्यम से बेंचे।
विज्ञापन


इसके लिए कंपनियां डिस्ट्रीब्यूटर रेट से भी ज्यादा देने को तैयार हैं। स्नैपडील और फ्लिपकार्ट कंपनियों का सेल धमाका 12 अक्तूबर से शुरू होगा।

माइक्रो मैक्स और एचटीसी मोबाइल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर ललित कुमार ने बताया कि प्रॉफिट मार्जिन इतना ज्यादा ऑफर किया जा रहा है कि कोई भी डीलर या रिटेलर फंस जाए।
विज्ञापन


बाजार के भविष्य को देखते हुए एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि ऑनलाइन कंपनियों के झांसे में कोई नहीं फंसेगा।

त्योहारी सीजन में ऑफर से रहें सावधान
त्योहार आते ही बाजार ही नहीं, ऑनलाइन कंपनियों पर भी चोरी या डिफेक्टिव मोबाइल हैंडसेट की बिक्री बढ़ जाती है। ग्राहक सस्ते के चक्कर में इन्हें खरीद लेते हैं और बाद में पछताते हैं।

गाजियाबाद टेलीकॉम एसोसिएशन के पदाधिकारी सोनू पाठक, संजय बंसल, जितेंद्र अग्रवाल आदि ने ग्राहकों के साथ विक्रेताओं को सचेत करने के लिए पंफलेट बांटे।

पदाधिकारियों ने बताया कि सावधान रहने की जरूरत है। त्योहार सीजन आते ही असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं।

सस्ते दामों पर वह मोबाइल विक्रेताओं को बेच देते हैं। कुछ लोग ऑनलाइन कंपनियों पर भी चोरी के मोबाइल को बेच रहे हैं। इससे बचना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें