फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुजलीवाल से फेंकू तक, हंसाकर पागल कर देंगे ये वीडियो!

विज्ञापन
विज्ञापन
लगभग एक महीने तक चले दुनिया के सबसे बड़े चुनावी संग्राम के बाद अब एग्जिट पोल और वोटरों के रुझान से हार-जीत के आंकड़े तय होने लगे हैं।
विज्ञापन


नौ चरणों में हुए लोकसभा चुनावों में पहली बार बहुत कुछ ऐसा हुआ है जो या तो आपको गुदगुदाएगा या फिर सोचने पर मजबूर करेगा।

देशभर में चुनावी लहर और बयानबाजी के बीच सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो जारी हुए, जिन्होंने दिग्गजों के बीच चुनावी रण में और भी ट्विस्ट ला दिया। देखिए ऐसे ही पांच वीडियो जो आपको जमकर हंसाएंगे:

इलेक्‍शन 2014: तैयारी जीत की

प्रोडक्‍शन हाउस माइंड बैट्रीज की ओर से जारी इस वीडियो में आपको बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक जंग की झलक दिखेगी।

नमो चाय, कॉन-प्लैन दूध और मैंगो शेक! इनमें से कौन चुनाव में आपकी प्यास बुझाने वाला है, ये वीडियो देखकर आप खुद ही तय कर लेंगे।

सोशल मीडिया पर हजारों बार शेयर हुए इस वीडियो में नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल तीनों को ही निशाना बनाया गया और लोगों ने खूब कमेंट भी किए।


बॉलीवुड आम आदमी पार्टी: अर्नब का क्यू‌तियापा

क्यू‌तियापा प्रोडक्‍शन के इस वीडियो में तीन प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच प्राइम टाइम डिस्कशन पर व्यंग्य कसा गया है।
 
आम आदमी पार्टी, एनडीए और यूपीए को मिलाकर बनाए गए इस 17 मिनट के वीडियो में अरविंद केजरीवाल और अन्य दोनों गठबंधन के नेता मजाकिया राजनीतिक विचार-विमर्श करते दिखाई देते हैं।

यह वीडियो 33 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और लगभग 10 लाख लोगों ने इसे शेयर किया है। जाहिर है, इसका अंदाज और सटीक तंज गहरी चोट करने में कामयाब रहा।


हर हाथ लॉलीपॉप V/S हर हाथ शक्ति

लेकिन ऐसा नहीं वीडियो की इस लड़ाई में सभी पर हमला बोला गया। कुछ वीडियो ऐसे रहे, जिन्हें राजनीतिक ह‌थियार बनाकर इस्तेमाल किया गया। यानी विरोधियों पर वीडियो से हुए हमले।

मोदी फैन क्लब की ओर से बनवाए गए इस वीडियो में कांग्रेस के चुनाव प्रचार पर व्यंग्य बाण छोड़ा गया है। साउथ एशियन टेलीविजन के इस वीडियो में कांग्रेस के विज्ञापन 'हर हाथ शक्ति, हर हाथ तरक्की' को निशाना बनाया गया है।

लगभग 2 मिनट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त हिट रहा। हजारों लोगों ने इसे देखा और शेयर किया।


फेकू बेचारा: द फेकू एक्सप्रेस सॉन्ग

चुनावी महासमर में बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को फेकू बताते हुए इस वीडियो के माध्यम से उनके गुजरात मॉडल और अन्य बड़े-बड़े दावों को झूठा करार दिया गया है।

फेकेंद्र मोदी नाम के प्रोडक्‍शन की ओर से बनाया गया यह वीडियो सोशल मीडिया और खासकर ट्विटर पर खूब हिट रहा।

इस वीडियो के बारे में ठीक उसी तरह बताया गया है जैसे किसी ट्रेन के आने की सूचना दी जाती है... 'यात्रीगण कृपया ध्यान दें...!'


विज्ञापन

नायक 2: द कॉमन मैन राइज

एआईबी प्रोडक्‍शन के इस वीडियो में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को नायक फिल्म के अनिल कपूर के रूप में पेश किया गया है।

दिल्ली में 49 दिनों तक सत्ता संभालने वाले केजरीवाल पर बनाया गया यह वीडियो 33 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और 10 लाख से भी ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है।

दिल्ली में धरना देने और सरकार से इस्तीफा देने के दौरान भी केजरीवाल पर और भी कई मजेदार वीडियो जारी किए जा चुके हैं।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें