फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फुट चौड़ी नाली के लिए खाेद दी पांच फुट सड़क

Sun, 31 Jan 2016 02:44 PM IST
संजय मग्गू/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। पुराने जीटी रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। कछुआ गति से चल रहे कार्य के चलते जहां दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, वहीं हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन


दोनों तरफ से दुकानों के साथ-साथ सड़क को नाली बनाने के लिए खोद दिया गया है। एक फुट चौड़ी बनने वाली नाली के लिए पांच फुट तक सड़क को खोदा गया है।

वहां से निकले मलबे व मिट्टी को दुकानों व सड़क के किनारे लगा दिया है। इसके चलते जहां सड़क पर जाम लगा रहता है, वहीं दुकानों में ग्राहकों के जाने के लिए रास्ता भी नहीं बचा है। ऐसी स्थिति करीब दो माह से बनी हुई है।

मलबे को सड़क के किनारे फेंकानगर परिषद कार्यालय (कमेटी चौक) के समीप से सड़क को दोनों तरफ पानी के निकास के लिए नालियां बनाने के लिए खोद दिया गया था।
विज्ञापन


नालियों को करीब एक फुट चौड़ाई का बनाया जा रहा है, लेकिन इसके लिए पांच फुट तक सड़क को खोदकर इसमें से निकले मलबे को दुकानों के सामने सड़क के किनारे डाल दिया गया।

बाल भवन के आगे से सड़क वैसे ही काफी संकरी हो जाती है, मलबा डलने से यह और भी संकरी हो गई है। विकास कार्य चलने पर लोगों को थोड़ी बहुत परेशानी तो होती है।

कार्य में लगे ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि लोगों को कम से कम परेशानी हो। जहां तक सामग्री का सवाल है इसकी गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कंप्यूटराइज्ड मिक्सचर का प्रयोग किया जा रहा है व समय-समय पर इसकी जांच भी करवाई जा रही है। -अशोक कुमार, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें