दनकौर कोतवाली क्षेत्र के कनारसी गांव निवासी गीता ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी है। इसमें बताया है कि उसके रिश्तेदार ने कुछ साल पहले उससे दो करोड़ रुपये उधार व तीन करोड़ रुपये जमीन दिलाने के नाम पर लिए। लेकिन उसे न जमीन दी गई और न ही रुपये वापस मिले।
आरोप है कि रिश्तेदार ने रुपये देने से मना कर दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है दनकौर कोतवाली पुलिस को उसने मामले की शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
अब उसने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी है। पीड़िता की शिकायत पर एसपी देहात सुजाता सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।