उसने बताया कि गैंग का सरगना फारुख है। एसीपी पंकज सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम को शुक्रवार रात फारुख और अन्य बदमाशों के तैमूर नगर में होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बदमाशों को समर्पण के लिए कहा, लेकिन उन्होंने गोली चला दी।
बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि ये राजस्थान, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, यूपी और गोवा में सौ से ज्यादा वारदात कर चुके हैं। जिस घर में डकैती करते थे, उस परिवार की महिलाओं से दुष्कर्म करते थे, ताकि शर्मिंदगी की वजह से वे पुलिस को शिकायत नहीं करें।
अब तक की जांच में दिल्ली और एनसीआर में दस वारदात का खुलासा हुआ है, लेकिन किसी में भी पीड़ित परिवार ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी। वारदात करने के बाद ये बांग्लादेश भाग जाते थे।