फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण का खुलासा: बीमारी ठीक करने और रुपये का लालच देकर हिंदुओं को बनाया जा रहा था ईसाई, पांच हिरासत में

Tue, 24 Sep 2024 10:49 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

आरोप है कि यह नेटवर्क गाजियाबाद के साथ दिल्ली, हापुड़ और बागपत में भी फैला हुआ है। इन्हीं जगहों से उसके पक्ष में लोग गाजियाबाद पहुंचे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने पांच को हिरासत में लिया - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र के सेवानगर के रहने वाले रवि के परिवार में बीमार एक सदस्य को ठीक करने का झांसा देकर धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। आरोप इंग्राहम स्कूल के पीटीआई गैराल्ड मैथ्यूज मेसी और उनके चार सहयोगियों पर है। गैराल्ड मैथ्यूज मेसी डासना की एक चर्च में पादरी भी है। पुलिस ने पांचों को हिरासत में ले लिया है। मामले में धर्म जागरण समन्वय के संयोजक नवीन सिंह ने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


धर्म जागरण समन्वय के संयोजक नवीन सिंह ने बताया कि सेवानगर में धर्मांतरण कराने को बात सामने आई। ऐसे में वह कई दिनों से अपने साथियों के साथ यहां नजर रख रहे थे। सोमवार को उन्होंने पुलिस को सूचना देकर मौके पर देखा तो वहां गैराल्ड मैथ्यूज मेसी अपने साथियों के साथ रवि के परिवार का ईसाई धर्म के अनुसार अनुष्ठान कराकर धर्मांतरण कराता पाया गया। हालांकि मौके कर उसके परिवार के लिए पादरी के पक्ष में बोल रहे थे लेकिन रवि के परिवार के ही भाई ने विरोध करते हुए पूरी कहानी बताई कि ये बीमारी दूर करने के नाम कर ऐसा करा रहे है। वह रवि की बहन के माध्यम से पादरी के संपर्क में आए हैं।

पादरी के पक्ष में थाने पहुंचे लोग
मामले का खुलासा होने काफी लोग नंदग्राम थाने पहुंच गए। नवीन ने बताया कि जानकारी करने कर पता चला कि गैराल्ड मैथ्यूज मेसी सैंकड़ो लोगों का धर्मांतरण करा चुका है। किसी को उसने नौकरी तो किसी के बच्चों के स्कूल में दाखिले और शादी कराने का लालच देकर धर्मांतरण करवाया है। आरोप है कि यह नेटवर्क गाजियाबाद के साथ दिल्ली, हापुड़ और बागपत में भी फैला हुआ है। इन्हीं जगहों से उसके पक्ष में लोग गाजियाबाद पहुंचे थे।

फंडिंग के पहलू की भी की जा रही जांच
पुलिस ने बताया कि कई मामलों में रुपये का लालच देकर भी धर्मांतरण कराने की बात सामने आई है। ऐसे में इस पहलू पर भी जांच की रही है कि गैराल्ड मैथ्यूज मेसी लोगों को कितने रुपये दे रहा है और उसे ऐसा करने के लिए कौन प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में सही पाए गए आरोप
एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए गए हैं। मामले में इंग्राहम स्कूल के पीटीआई गैराल्ड मैथ्यूज मेसी और चार अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। सभी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। बड़ी संख्या में लोगों के धर्मांतरण की बात सामने आई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें