फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पुशअप का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने उतरेंगे रोहताश, अब तक स्पेन के इस खिलाड़ी के नाम है ये उपलब्धि

Wed, 10 Jan 2024 08:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

38 वर्षीय रोहताश ने बताया कि स्पेन के खिलाड़ी ने वर्ष 2021 में एक घंटे में पीठ पर 36.5 किलोग्राम वजन रखकर 537 पुशअप की थी। वह उनका रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 36.5 किलोग्राम वजन पीठ पर रखकर एक घंटे में 537 से अधिक पुशअप करेेंगे।
विज्ञापन
रोहताश चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के खानपुर गांव के निवासी व केंद्र सरकार के फिट इंडिया मिशन के एम्बेसडर रोहताश चौधरी 12 जनवरी को एक घंटे में पीठ पर वजन रखकर सबसे अधिक पुशअप करने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के लिए मैदान में उतरेंगे।

विज्ञापन


अभी यह रिकॉर्ड स्पेन के खिलाड़ी एलेजांद्रो के नाम है। इससे पहले भी वह पुशअप में कई विश्व रिकॉर्ड तोड़ चुके है। वह 12 जनवरी को बनाए जाने वाले विश्व रिकॉर्ड को कोरोना महामारी में ड्यूटी करने के दौरान जान गंवाने वाले दिल्ली पुलिस के जवानों को समर्पित करेंगे।

38 वर्षीय रोहताश ने बताया कि स्पेन के खिलाड़ी ने वर्ष 2021 में एक घंटे में पीठ पर 36.5 किलोग्राम वजन रखकर 537 पुशअप की थी। वह उनका रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 36.5 किलोग्राम वजन पीठ पर रखकर एक घंटे में 537 से अधिक पुशअप करेेंगे। वह यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए करीब दो साल से अभ्यास कर रहे है। वह प्रतिदिन 37 किलोग्राम वजन पीठ पर रखकर अभ्यास करते है और वह एक घंटे में 650 तक पुशअप कर चुके है। इस तरह उनकी ओर से रिकॉर्ड तोड़ने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


इससे पहले वह इंग्लैंड के खिलाड़ी का 36.5 किलोग्राम वजन पीठ पर रखकर एक मिनट में 51 पुशअप करने का रिकॉर्ड तोड़ चुके है। वह पहले बॉक्सिंग करते थे, लेकिन वर्ष 2007 में दुर्घटना में घायल होने के कारण वह कई वर्ष तक बिस्तर पर रहे। इस दौरान उनके कई ऑपरेशन भी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें