फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन ...दूसरा पहलूः बॉर्डर पर पहले दो घंटे पढ़ाई, फिर छह घंटे सेवा

Sat, 19 Dec 2020 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा किशन कुमार, नई दिल्ली
विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर पर... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों के साथ अब बच्चे भी कूद गए हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली के भाई-बहन हरजीत और सुखविंदर भी प्रतिदिन बॉर्डर पर पहले दो घंटे ऑनलाइन पढ़ाई करते हैं और इसके बाद छह घंटे लंगर में सेवा देते हैं।

विज्ञापन


पिछले 10 दिन से अपने माता-पिता और बुआ के साथ पहुंच रहे दोनों बच्चे अपने साथ कॉपी-किताब भी लेकर पहुंचते हैं। इसके बाद रोजाना स्कूल का काम निपटाकर लंगर की सेवा में लग जाते हैं। बच्चों की मां कुलजीत कौर ने बताया कि उनके पति ऑटो चलाते हैं। त्रिलोकपुरी से रोजाना सुबह वह गाजीपुर बॉर्डर पर परिवार को छोड़ देते हैं, ताकि लंगर में सेवा देकर पुण्य कमाया जा सके और किसानों का हौसला बढ़ाया जा सके। 

शाम को ऑटो चलाने के बाद वापस घर ले जाते हैं। नौ वर्षीय हरजीत सिंह कक्षा चार में पड़ता और सुखविंदर कौर नौवीं की छात्रा है। इन दिनों स्कूल बंद हैं। इसलिए व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रतिदिन बच्चों का काम आ जाता है। सुबह 11 बजे बच्चे यहां पहुंचने पर स्कूल का काम कर लेते हैं। दोपहर एक से शाम 6 से 7 बजे तक लंगर की सेवा में लगे रहते हैं। वहां वे सब्जी काटने से लेकर लंगर खिलाने की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन


11 वर्षीय दर्शन भी खेलता है गतका
बच्चों के समूह में शामिल 11 वर्षीय दर्शन सिंह भी इन दिनों गतका खेल के माध्यम से गाजीपुर बॉर्डर पर नई पहचान बना रहा है। दर्शन सिंह कक्षा छह का छात्र है और वह भी प्रतिदिन त्रिलोकपुरी से गाजीपुर बॉर्डर पर हैरतअंगेज करतब में शामिल गतका खेलकर प्रदर्शनकारियों का मनोरंजन करता है। दर्शन ने बताया कि वह यहां पहुंचने से पहले ही सुबह स्कूल का काम पूरा कर लेता है। इसके बाद यहां आकर परिवार के साथ रहता है और हैरतअंगेज करतब से लोगों का मनोरंजन करता है। शाम को वह घर चला जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें