राजधानी दिल्ली में पहली बार एक ही दिन में 500 कोरोना संक्रमित नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही दिल्ली में अब संक्रमितों की कुल संख्या 10554 हो गई है। दिल्ली में कुल सक्रिय केस 5638 हैं और 166 मौतें हो चुकी हैं।
बता दें कि बीते दिनों जब दिल्ली सरकार ने संक्रमितों का आंकड़ा जारी करने का समय बदला था तब भी लगभग 500 केस एक दिन में सामने आए थे लेकिन तब यह आंकड़े दो बार जारी हुए थे। हालांकि 24 घंटों में 500 केस सामने आने का यह पहला मामला ही है।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जारी बुलेटिन में कहा कि दिल्ली में कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 166 हो गई है और संक्रमण के मामले बढ़ कर 10,554 हो गए हैं।
विभिन्न अस्पतालों से प्राप्त केस शीट के आधार पर डेथ ऑडिट कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार मौत का प्राथमिक कारण कोविड-19 पाए जाने पर ही घटना की गणना इस आंकड़े में की जा रही है।
यहां सोमवार को कोविड-19 के मामले 10,054 थे और मृतक संख्या 160 थी।
यह भी पढ़ेंः दिल्ली में हर तीसरे दिन बढ़ रहे 1000 मरीज, कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार पार
बीते कुछ दिनों में मिले मरीजों के आंकड़े
दिन मरीज
11 मई 310
12 मई 406
13 मई 359
14 मई 472
15 मई 425
16 मई 438
17 मई 422
18 मई 299