विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मजदूरों के पलायन पर दिल्ली सरकार को घेरा है। रोजाना हजारों की संख्या में पलायन कर रहे प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
बिधूड़ी के अनुसार केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने कहा था कि अप्रैल माह के लिए केंद्र ने जो राशन जारी किया था उसका महज एक फीसदी बंटवारा ही दिल्ली सरकार करा पाई। मजबूर होकर मजदूरों को पैदल ही अपने गृह प्रदेशों को निकलना पड़ा।
उधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बयान पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजदूरों की इतनी ही चिंता है तो फिर कांग्रेस शासित राज्यों से मजदूर कैसे पैदल ही चलकर अपने प्रदेश लौटने को मजबूर हुए हैं।