फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑर्गन ट्रांसप्लांट : तीन राज्यों में बना ग्रीन कॉरिडोर

Sun, 03 Jan 2016 04:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में पहली बार तीन शहरों में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ऑर्गन ट्रांस्पालांट किया गया। इसके लिए दिल्ली, मुंबई और इंदौर में ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक बार फिर जिंदा ऑर्गन के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ऑर्गन ट्रांसप्लांट करवाने में बड़ी मदद की। इंदौर से लाइव ऑर्गन पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया।

दिल्ली में सुबह साढ़े नौ बजे लीवर आईजीआई टर्मिनल 3 पहुंचा। यहां से इसे अस्पताल पहुंचाया गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सभी चालकों और वाहनों को हिदायत इसके बार हिदायत दी और सहयोग लिया।
विज्ञापन


दरअसल मिर्गी से पीड़ित 20 साल की सोनिया चौहान को ब्रेन डेड करार दिया गया था। ऐसे में उनके पिता ने ऑर्गन डोनेट का फैसला किया। जिसके चलते इंदौर से हार्ट मुंबई और लिवर दिल्ली भेजा गया।
विज्ञापन

इंदौर से हार्ट मुंबई व लीवर पहुंचा दिल्ली

सोनिया का हार्ट मुंबई के फोर्टिस अस्पताल में भेजा गया था, जिसके लिए मुंबई एयरपोर्ट से फोर्टिस अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इस तरह केवल दिल को ट्रांसप्लांट के लिए 600 किलोमीटर दूर भेजा गया।

इंदौर के कमिश्नर संजय दुबे के मुताबिक शायद दुनिया में पहली बार इतनी दूरी तक लाइव ऑर्गन भेजा गया। दूसरी ओर ट्रांसप्लांट के लिए लिवर दिल्ली भेज गया।

इसके लिए दिल्ली एयरपोर्ट से लिवर इंस्टीट्यट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इससे पहले इंदौर से 7.40 बजे डॉक्टर अन्वय मुले की टीम हार्ट लेकर मुंबई रवाना हुई थी। दिल 8.50 पर मुबई पहुंच गया। फिर इंदौर से 8.20 पर लिवर इंस्टीट्यूट की टीम दिल्ली रवाना हुई। ये टीम 9.30 बजे पहुंची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें