फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पत्थरों से पहले किशोर का सिर कुचला, फिर पेट्रोल डालकर जलाया था शव, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने किया खुलासा : बदला लेने के लिए किशोर की बेरहमी से हत्या करने वाला एक पकड़ा गया
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आर्दश नगर में एक 17वर्षीय किशोर की पहले पत्थरों से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या की गई, इसके बाद उसके शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किशोर की बेरहमी से हुई हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 12 फरवरी को सुबह करीब 8.30 बजे आदर्श नगर थाने में एक पीसीआर कॉल आई कि मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास जंगल में आग लग गई है और एक बच्चे की लाश पड़ी है। जब पुलिस टीम रोड नंबर 51 के पास मजलिस पार्क मेट्रो पार्किंग में पहुंची, तो मेट्रो की दीवार के पास एक जली हुई लड़के की लाश मिली। मामला दर्जकर मृतक की पहचान करने के लिए सभी कानूनी कार्रवाई की गई। इसके बाद मृतक के पिता जेलर वाला बाग, अशोक विहार फेज-2, दिल्ली निवासी श्री भगवान ने मृतक की पहचान अपने पुत्र विष्णु पुत्र श्री भगवान निवासी के रूप में की।
विष्णु की बहन रोशनी ने पुलिस को बताया कि उसका भाई विष्णु आजादपुर में बुरी संगत में पड़ गया था और दीपक नाम के एक आदमी के मर्डर केस में शामिल था। इस कारण उसे 25 अगस्त, 25 को जुवेनाइल होम में रखा गया था। उसे 31 जनवरी, 2026 को ज़मानत पर रिहा किया गया था। उसने आगे बताया कि विष्णु हाल के दिनों में परेशान लग रहा था और आज़ादपुर का गौरव कालिया अपने साथियों के साथ मिलकर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। विष्णु 11 फरवरी को घर से निकला और वापस नहीं आया उसका फोन बंद रहा।
विज्ञापन

स्पेशल सेल की टीम ने जांच के बाद दो आरोपी झुग्गी लाल बाग, दिल्ली निवासी विनय (25) को 17 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी विनय ने विष्णु की हत्या की बात का अपने गौरव उर्फ कालिया के साथ करने का खुलासा किया। उसने बताया कि दीपक की हत्या का बदला लेने के लिए विष्णु की हत्या की गई थी। अरोपी गौरव दीपक का पड़ोसी है जिसे वह अंकल कहता था। उसने विष्णु उर्फ बिदियाल को खत्म करने की साजिश रची।
विज्ञापन

ऐसे रची थी साजिश
आरोपी ने बताया कि पप्पू डेयरी के पास आजादपुर गांव निवासी गौरव उर्फ कालिया (30) (दीपक उर्फ गुल्लू का पड़ोसी) ने अपने दोस्त विनय उर्फ संजीव (25) के साथ मिलकर साजिश रची थी। दोनों ने विष्णु उर्फ बिदियाल के सिर पर पत्थर से लगातार वार करके उसे मार डाला, फिर पेट्रोल लाए उसके शरीर पर डाला। इन्होंने 11/12 फरवरी की रात रात करीब 11.15 बजे शव को जला दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें