फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट का पहला राउंड आज से 

Thu, 26 Sep 2019 03:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय में चालू शैक्षणिक सत्र 2019-20 के अंतर्गत प्लेसमेंट का पहला राउंड आज से शुरू होने जा रहा है। नवंबर तक ऐसे पांच प्लेसमेंट राउंड होंगे। इस तरह से छात्रों को नौकरी पाने के ज्यादा अवसर मिल सकेंगे। 

विज्ञापन


पहले प्लेसमेंट राउंड में भाषा से प्यार करने वालों को मौका मिलेगा। फिलहाल इस राउंड में एक कंपनी ही कैंपस प्लेसमेंट के लिए पहुंच रही है। प्रशासन की अन्य कंपनियों से बातचीत जारी है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) के तहत प्लेसमेंट में हिस्सा लेने के लिए दो सितंबर से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई थी। अब बृहस्पतिवार को एक्सपर्ट ग्लोबल नाम की कंपनी छात्रों का चयन करने के लिए पहुंच रही है। भाषा के प्रति प्रेम और अंग्रेजी लेखन शैली अच्छी है तो छात्र को नौकरी का अवसर मिल सकता है। 
विज्ञापन


इस प्लेसमेंट में अंतिम वर्ष के स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थी प्लेसमेंट प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। इस सेशन में वह ही विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे, जिन्होंने सीपीसी के अंतर्गत पंजीकरण कराया होगा। 

उन्हें प्लेसमेंट में प्रिंसिपल से सत्यापित सीपीसी आईकार्ड लेकर पहुंचना होगा। चूंकि प्रशासन की अन्य कंपनियों से बातचीत जारी है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में अन्य बड़ी कंपनियां भी पहुंचेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें