फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस दाखिले की पहली सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-दूसरी से नौवीं कक्षा के लिए चयनित उम्मीदवार ले सकेंगे दाखिला
विज्ञापन

तीन अक्तूबर तक होगा दस्तावेज सत्यापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निजी स्कूलों में कक्षा दूसरी से लेकर नौवीं कक्षा की आरक्षित आर्थिक पिछड़ा वर्ग (ईडब्ल्यूएस)/फ्रीशिप श्रेणी की सीटों पर दाखिला के लिए चयनित उम्मीदवारों का पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की निजी स्कूल शाखा ने सर्कुलर जारी किया है।

ड्रॉ में चयनित उम्मीदवारों की सूची https://ewsadmissions.delhi.gov.in/ लिंक पर जारी की गई है। आवेदक पंजीकरण आईडी और पासवर्ड डालकर सूची देख सकते हैं। साथ ही उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भी सूचना भेजी जाएगी। दाखिला सत्यापन के संबंध में निदेशालय ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत तीन अक्तूबर तक चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन 29 अलग-अलग जोन में किया जाएगा।
विज्ञापन


दाखिला के लिए रिपोर्ट करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम मौका पांच से आठ अक्तूबर के बीच मिलेगा, जबकि सत्यापन के दौरान दस्तावेजों की कमी को उम्मीदवार 12 अक्तूबर तक दूर कर सकेंगे। अभिभावकों को जिला स्तरीय अपील का मौका 16 से 21 अक्तूबर के बीच दिया जाएगा। स्कूलों में दाखिला लेने की आखिरी तारीख 31 अक्तूबर है।
चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित समय पर दस्तावेज सत्यापन केंद्र पर भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट, उम्मीदवार के फोटोग्राफ सहित कई दूसरे मूल दस्तावेज साथ ले जाने होंगे। दाखिला के लिए रिपोर्ट न करने पर उम्मीदवारी को रद्द भी किया जा सकता है। एक बार आवंटित स्कूल किसी भी परिस्थिति में नहीं बदला जाएगा। जाली या नकली दस्तावेज पाए जाने पर आवंटन रद्द हो सकता है।

हेल्पलाइन नंबर से ले सकेंगे मदद

स्कूल को दाखिला लेने के एक हफ्ते के अंदर निशुल्क किताबें, यूनिफॉर्म और लेखन सामग्री उपलब्ध करानी होगी। किसी भी शिकायत के लिए संबंधित जिले के डिप्टी डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन कार्यालय में नोडल अधिकारी उपलब्ध हैं। साथ ही अभिभावकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 9818154069 भी जारी किया है।
विज्ञापन


इनकी भी हुई अंतिम सूची जारी

शिक्षा निदेशालय की निजी स्कूल शाखा ने नर्सरी, केजी और पहली कक्षा के अंतिम कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ का परिणाम भी जारी कर दिया है। नर्सरी कक्षा के लिए 1300 से अधिक, केजी के लिए 586 और पहली कक्षा के लिए 2233 चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें