फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ा मामले में 4 जनवरी को पहली सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसाहड़ा में हुए इकलाख हत्याकांड के मामले में 4 जनवरी को अदालत में सुनवाई होगी। इस केस के सभी अभियुक्त चार्जशीट पर हस्ताक्षर करेंगे।
विज्ञापन


वहीं, सुनवाई के दौरान नाबालिग के बालिग होने का प्रमाण मिलने पर उसे बाल सुधार गृह से जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। इकलाख के वकील यूसुफ सैफी ने बताया कि मामले की चार्जशीट पर हस्ताक्षर करने के लिए अदालत में सभी अभियुक्त 4 जनवरी आएंगे।

चार्जशीट जमा होने के बाद ये पहली तारीख होगी। मामले में नाबालिग के रूप में एक आरोपी बाल सुधार गृह में है। उसके बालिग होने के तथ्य पुलिस ने अदालत के सामने रखे थे, जिसके प्रमाण भी अदालत के सामने रखे जा चुके हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्य ने लिखित में दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच कर अब तक 19 अभियुक्तों बनाए हैं

इधर, इकलाख की हत्या के मामले में वादी इकरामन (पत्नी) ने 10 नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने जांच कर अब तक 19 अभियुक्तों बनाए हैं।

इनमें से 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दो आरोपी अभी फरार है। इनको पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। सभी आरोपी स्पष्ट हो गए हैं।

आरोपियों के नाम स्पष्ट होने के बाद गांव से फरार चल रहे सैकड़ों लोगों में कुछ वापस आ चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें