तेहखंड में इंजीनियरिंग लैंडफिल साइट का फुट प्रिंट एरिया 15 एकड़ से अधिक है। इसकी क्षमता 9.65 लाख मीट्रिक टन की है। इसके अलावा 100 केएलडी का लीचेट ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया है। करीब आधे एकड़ में लीचेट प्लांट तैयार हुआ है, वहीं 7.42 एकड़ क्षेत्र में फॉरेस्ट क्षेत्र रखा गया है। इसके निर्माण में 42.31 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
इंजीनियरिंग लैंडफिल साइट पर कूड़े का निस्तारण वैज्ञानिक तरीके से होगा। इसके तहत सात मीटर गड्ढा खोदकर मिट्टी की परत डाली गई है। उसके बाद तीन परत लाइनर की डाली गई है । उसके बाद पाइपलाइन डालकर फिर से एक परत लाइनर और एक परत मिट्टी डालकर साइट इस्तेमाल के लिए तैयार की गई है।