दिल्ली कैंट इलाके में बदमाशों ने एक ड्राइवर को अगवा कर उससे ऑडी कार लूट ली। घटना के समय ड्राइवर मालिक को लेने के लिए एयरपोर्ट जा रहा था। बदमाशों ने पीड़ित ड्राइवर को करोलबाग जाने वाले रास्ते में छोड़ दिया, जहां से उसने मालिक के साले के गुड़गांव स्थित घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
बाद में एयरपोर्ट से मालिक को लेने के बाद दिल्ली कैंट थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, रमेश कुमार (28) सपरिवार गुड़गांव के चकरपुर गांव में रहता है। वह गुड़गांव फेज-5 स्थित वेस्टर्न हाइट में रहने वाले अशोक टंडन की कार चलाता है। 13 मार्च की रात वह अशोक टंडन को लेने एयरपोर्ट गया।