फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा, भारत-जिम्बाब्वे मैच पर सट्टा लगा रहे थे ये

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच में सट्टा लगवा रहे छह सटोरियों को शनिवार को गिरफ्तार किया है। उनके पास से टीवी, लैपटॉप, 35मोबाइल और प्रिंटर समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। फिलहाल, पुलिस इनके नेटवर्क को खंगाल रही है। दावा किया जा रहा है कि इनके माध्यम से कई बुकी का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन


आस्ट्रेलिया में चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप में शनिवार को भारत-जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला था।  इस दौरान क्राइम यूनिट-1 को सूचना मिली कि सेक्टर-49  स्थित ओर्चिड सोसायटी में मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है।

सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर यशवंत सिंह और उनकी टीम ने दोपहर के समय सोसायटी के टावर नंबर-20 के फ्लैट नंबर 1004 में छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही सटोरिये भागने की कोशिश करने लगे। इसके बावजूद घेराबंदी कर छह सटोरियों को दबोच लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

बड़ी मात्रा में हुआ बुकिंग का सामान बरामद

तलाशी में 35 मोबाइल, 3 लैपटॉप, एक एलसीडी, दो स्पीकर बॉक्स, एक म्यूट बॉक्स, एक प्रिंटर, दो वाईफाई सेट, एक सेट टॉप बॉक्स, एक माइक, लीड, डायरियां, पैन आदि बरामद किए गए।

गिरफ्तार लोगों में बिहार मधुबनी निवासी निर्मल, दिल्ली के प्रताप नगर निवासी प्रमोद, यूपी के पीलीभीत निवासी आशुतोष, दिल्ली के लक्ष्मीनगर निवासी गगन जैन, नेब सराय निवासी मोहन, नेपाल निवासी मोहन शामिल हैं।इनके खिलाफ सदर थाना विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

सीआईए इंचार्ज यशवंत के मुताबिक, बुकी द्वारा मोबाइल के माध्यम से भाव काटे जाते थे। इसमें दिल्ली-एनसीआर के लोग जुड़े  थे। आरोपियों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। उनके लैपटॉप की भी जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले में कई और खुलासे हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें