फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई के पहले दिन गर्मी ने तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड, आज से हल्की बारिश की संभावना

Tue, 02 Jul 2019 08:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
मौसम से बेहाल हुए लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दिल्ली में गर्मी ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ष 2014 के बाद जुलाई का पहला ही दिन सोमवार इस माह का सबसे गर्म रहा। मई-जून की तरह सोमवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं और इस सीजन में 84 फीसदी कम बारिश के कारण गर्मी ने अपने तेवर कड़े कर रखे हैं। इस कारण लोगों का पसीना भी खूब छूट रहा है। हालांकि, मंगलवार से गर्मी सेे थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। 

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 41.6 व न्यूनतम 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आयानगर में तापमान सर्वाधिक 43.8, पालम में 43.4 व जाफरपुर में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चार-पांच दिन से तापमान 40 से काफी ऊपर चल रहा है। 
विज्ञापन


गर्म हवाएं भी लोगों को परेशान कर रही हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मंगलवार से मौसम में बदलाव हो सकता है। इस दौरान न केवल बादल छाए रहेंगे, बल्कि हल्की बारिश की भी संभावना है। 

हल्की बारिश का यह दौर 7 जुलाई तक जारी रहेगा। इस कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी होगी। तापमान इस दौरान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है। मानसून की झमाझम बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।
विज्ञापन


जुलाई माह का सर्वाधिक तापमान
2014    42.3 (13 जुलाई)
2015    39.8 ( 04 जुलाई)
2016    39.8 (01 जुलाई)
2017    38.5 (10 जुलाई)
2018    40.0 (9 व 10 जुलाई)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें