फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत गरमाईः मनीष की चुनौती पर मनोज ने कहा : दर्ज कराई जाएगी एफआईआर 

Tue, 02 Jul 2019 07:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन

भाजपा की ओर से शिक्षा विभाग में दो हजार के घोटाले के आरोप के बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई है। भाजपा के आरोप पर जब उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शाम को प्रेस कान्फ्रेंस में गिरफ्तारी की चुनौती दी तो सोशल मीडिया पर दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पलटकर जवाब दिया। 

विज्ञापन


तिवारी ने फेसबुक लाइव के जरिए कहा कि घोटाले की एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जितने बजट में दिल्ली सरकार ने एक कमरा बनवाया है, उतने में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 15 गरीबों को घर दिया जा सकता है।

सिसोदिया की चुनौती पर तिवारी ने कहा कि एक उपमुख्यमंत्री को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती है क्योंकि गिरफ्तार करने का काम एजेंसियों का होता है न कि किसी सांसद या विधायक का। 
विज्ञापन


सांविधानिक पद पर होने के बाद भी केजरीवाल का न तो संविधान में विश्वास है और न ही कानून में, लेकिन सीएम केजरीवाल और उनके मंत्रियों को यह समझ लेना चाहिए कि कानून से ताकतवर कोई नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें