फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: लेनदेन में फाइनेंसर पर चला दीं ताबड़तोड़ गोलियां, झुककर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गीता कॉलोनी में मंगलवार देर रात हुई वारदात, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

एफएसएल ने मौके से जुटाए साक्ष्य, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होने के दावे किए जा रहे हैं। मंगलवार को इन दावों को ताक में रखकर बदमाशों ने एक फाइनेंसर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गनीमत यह रही की फाइनेंसर शिवम शर्मा (28) की जान बच गई। वह किसी तरह से झुककर गोलीबारी से बच गए। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले।
सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शिवम शर्मा का बयान लेकर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिवम ने दावा किया है कि उसने ब्याज पर सोनू और उसकी पत्नी शीतल को 25 लाख रुपये दिए हुए थे। बार-बार मांगने पर भी वह रुपये वापस नहीं कर रहे थे। मंगलवार को इसी बात पर उसका दंपती से विवाद हुआ था। देर रात शादाब, हर्षु और रमन नामक लड़कों ने उस पर जानलेवा कर दिया। क्राइम टीम और एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। सीसीटीवी कैमरों से पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिवम पर दो राउंड गोलियां चलीं, वहीं शिवम सात से आठ गोली चलने की बात कर रहा है।
विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10:53 बजे उनकी टीम को गीता कॉलोनी के ताज एन्क्लेव के पास गोली चलने की सूचना मिली। खबर मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित ओल्ड अर्जुन नगर निवासी शिवम से बातचीत हुई तो उसने रुपयों की लेनदेन में गोली चलने की बात की। शिवम ने बताया कि कुंदन नगर निवासी सोनू एम्स में डॉक्टर है। उसने काफी समय पहले उससे 25 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। अब वह पैसे नहीं लौटा रहा था।
विज्ञापन

शिवम ने बताया कि मंगलवार को जगतपुरी लाल बत्ती पर वह अपने दोस्त जतिन नागपाल के साथ था। वहां उसकी शीलत और सोनू से रुपयों को लेकर बहस हुई थी। रात 10:30 बजे शिवम व जतिन बातचीत के लिए सोनू के पास आए थे। वहां पर शादाम, हर्षु व रमन पहले से मौजूद थे। बातचीत के दौरान अचानक शादाब ने पिस्टल निकालकर गोलियां चलाना शुरू कर दीं। बाद में वह अपने साथियों के साथ मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें