फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अक्षरधाम मंदिर के पास फायरिंग, पुलिस पर गोलियां बरसाकर बदमाश फरार

Sun, 22 Sep 2019 01:35 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास रविवार सुबह पुलिस की कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाश पुलिस पर गोली चलाकर भागे। जवाब में पुलिस ने भी एक गोली चलाई। दोनों ओर से चली गोली किसी को लगी नहीं वहां अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन


बदमाश पुश्ता रोड होते हुए गीता कॉलोनी की ओर भागे। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन बदमाश कार समेत फरार हो गए। मंडावली थाने में हत्या की कोशिश, सरकारी काम में बाधा और ड्यूटी के दौरान हमला करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि सवारियों को कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले बदमाशों के आने की सूचना पर पुलिस ने अक्षरधाम मंदिर मेट्रो स्टेशन के पास पिकेट लगाई। पुलिस ने 10:45 बजे सफेद मारुति सियाज कार को रुकने का इशारा किया। इसमें चालक समेत चार युवक थे। इनमें एक ने पुलिस पर गोली चलाई और चालक कार लेकर पुश्ता रोड से भागा। पुलिस ने भी एक गोली चलाई। 
विज्ञापन


रविवार होने के कारण अक्षरधाम मंदिर के पास भीड़ थी। गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे गच्चा देकर फरार होगे। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें