फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक पर हमला

Thu, 14 Aug 2014 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में गौड़ सिटी के पास बुधवार रात एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली चला दी। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


सचिन दत्ता का सेक्टर-61 में कंस्ट्रक्शन का काम है। बुधवार रात वह अपने निजी सुरक्षा कर्मी के साथ ग्रेटर नोएडा से नोएडा वापस आ रहे थे।

पढ़ें-सोते समय लगा पैर तो कर दी हत्या

गौड़ सिटी के पास वह किसी काम से गाड़ी से उतरे उसी दौरान बाइक पर आए दो बदमाशों में से एक ने उनके सिर पर पिस्टल लगा दी।

बचाव के दौरान बदमाश की एक गोली उनके हाथ को छूते हुए निकल गई। उसके बाद बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर गोलियां चला दी और फरार हो गए।

उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। वहीं, पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है, पुलिस का कहना है कि घटना के दौरान निजी सुरक्षाकर्मी क्या कर रहा था। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें