फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मालिक से मांगा हफ्ता, कार पर फायरिंग

Fri, 26 Sep 2014 03:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में बिलासपुर स्थित एक पेट्रोल पंप मालिक से हफ्ता मांगने के तीन आरोपियों को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से चिन्हित कर लिया है। पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मूलत: जुनैदपुर निवासी चरणसिंह बिलासपुर में रहते हैं और उनका पेट्रोल पंप भी बिलासपुर में ही है। बीते 10 सितंबर को उनके पेट्रोल पंप पर तीन लोग आए थे और उन्होंने कर्मचारियों से कहा था कि तुम्हारे मालिक से कई बार कह चुके हैं लेकिन उसने अभी तक हफ्ता नहीं दिया है। इसके बदले उसे जान देनी पड़ेगी।

इस प्रकार की धमकी के बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। लेकिन पुलिस ने जांच की और पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे की फुटैज से तीनों को चिन्हित कर लिया गया है। जिनकी पहचान जुनैदपुर गांव के ही सुबोध कुमार, शीलू और विनोद के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बुलेरो पर ताबड़तोड़ फायरिंग
दनकौर कोतवाली क्षेत्र की अजनारा कंपनी के पास बुधवार रात एक बुलेरो में सवार तीन लोगों पर एक कार सवार बदमाशों ने जमकर फायरिंग की। जिससे कई गोली बुलेरो को चीरती हुई चली गई। पीड़ितों की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक रौनीजा गांव निवासी योगेश, प्रताप और ओमपाल अजनारा बिल्डर के पास काम करते हैं। तीनों ही एक कार से आते हैं। बुधवार रात को वह कंपनी से घर के लिए बुलेरो कार में सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में एक कार सवार बदमाशों ने बुलेरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

लांकि कार में बैठे लोग तो गोली से बच गए। उधर बदमाशों द्वारा चलाई गई कई गोलियां गाड़ी में जा लगी। पीड़ितों की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें