फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के विवाद पर पंचायत में चली गोली

Sun, 12 Oct 2014 06:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित बदरौला में महिलाओं के बीच हुए विवाद पर पंचायत बुलाई गई। इसी दौरान झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि पंचायत में चार युवकों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए गोली चला दी। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायल के बयान पर थाना तिगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गांव बदरौला निवासी राजबीर सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि शुक्रवार रात उसके परिवार की दो महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसको निपटाने के लिए शनिवार को घरेलू पंचायत बुलाई गई थी। उसी दौरान एक महिला ने अपने मायके वालों को बुला लिया। पंचायत के दौरान विवाद और ज्यादा बढ़ गया। थोड़ी ही देर में मारपीट की नौबत आ गई।

तभी वहां मौजूद, तरुण, मिंटू, सुनील और दिनेश उर्फ कलवा ने राजबीर सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने राजबीर सिंह पर गोली चला दी। गोली पैर में लगने से राजबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद चारों आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें