फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासिर के घर पर फिर फायरिंग: जनवरी में गर्दन पर मारी थीं गोलियां, लोगों ने पीटकर हमलावरों को कर दिया था अधमरा

Fri, 28 Mar 2025 05:14 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संगम विहार में नासिर के घर पर एक बार फिर फायरिंग हुई है। आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। जनवरी में भी नासिर पर फायरिंग हुई थी। तब उसकी गर्दन में गोली लगी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम विहार में गर्दन में गोली लगने व घर पर हुई फायरिंग की वारदात से नासिर अभी उभरा भी नहीं था कि एक बार फिर उसके घर पर फायरिंग होने का मामला सामने आया है। इस बार गोली किसी को नहीं लगी है। फायरिंग करने वाले आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। संगम विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी बदमाशों के बारे में कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।

विज्ञापन


संगम विहार में रहने वाला नासिर 4 जनवरी को करीब 7.45 बजे गली नंबर 19 में एमसीडी स्कूल के पास खड़ा था। तभी वहां दो युवक आए और उसे गोली मार दी। गोली नासिर की गर्दन में लगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली लगते ही नासिर वहां से भागता हुआ सतीश की दुकान के अंदर गिर गया। उसके बाद आरोपी राहुल व साहिल नासिर के दूसरे साथी की हत्या करने जा रहे थे।

आरोपियों को पीटकर कर दिया था अधमरा
आरोपी जब गली नंबर छह व सात के बीच पहुंचे तो वहां पर नासिर के परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया। इन लोगों ने साहिल से पिस्तौल छीन ली और दोनों पर पत्थर व पटिया से हमला कर दिया। सिर में वार करने से उसका सिर फट गया और वह बेसुध होकर गिर गया। वहीं राहुल का पैर टूट गया है और कई जगह फ्रैक्चर आए थे। उसके बाद पुलिस ने राहुल व साहिल को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


केजरीवाल ने अमित शाह को घेरा था
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उस समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा था। ये वारदात दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले हुई थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट साझा कर शाह को घेरा और पीएम मोदी से दखल देने के लिए कहा था।

दो दिन पहले भी हुई थी फायरिंग
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार नासिर के घर पर दो दिन पहले फायरिंग की गई। एक आरोपी ने चेहरे को मफलर से छिपा रखा था, जबकि दूसरे ने हेलमेट पहना हुआ था। आरोपी नासिर के घर तक पैदल आए और दो-तीन राउंड फायरिंग कर फरार हो गए।

ये वजह बताई जा रही
बताया जा रहा है कि नासिर के खिलाफ भी मामले दर्ज हैं। नासिर का भाई अज्जू जेल में बंद है। अज्जू वाले केस में राहुल व नासिर का साथी जिशान गवाह है। नासिर जिशान की गवाही तुड़वाना चाहता है। इस कारण ये रंजिश पैदा हो रही है। अज्जू को गैंगस्टर रोहित चौधरी का साथी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें