फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से कुंडी बंद कर तीसरी मंजिल पर लगाई आग

Thu, 08 Oct 2015 04:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गामा-टू सेक्टर में बुधवार तड़के एक इंजीनियर के परिवार को बंद कर मकान में आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी ने कमरे का बाहर से दरवाजा बंद कर मकान की तीसरी मंजिल पर आग लगा दी।
विज्ञापन


परिवार के लोग पहली मंजिल पर रहते हैं। पड़ोसियों ने उनको बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। वहीं, आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया है।

मूलरूप से ककोड़ के सलेमपुर गांव निवासी संजीव शर्मा गामा-दो सेक्टर में रहते हैं। मकान उनके चचेरे भाई राधेश्याम का है। संजीव नोएडा स्थित एक यूनिवर्सिटी में नौकरी करते हैं। परिवार में उनकी मां और पत्नी के अलावा एक बेटी है। बुधवार तड़के करीब 4 बजे किसी ने मुख्य दरवाजे कुंड़ी लगा दी और तीसरी मंजिल पर खिड़की तोड़कर अंदर घुस गया।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि उसने वहां कुछ तलाश किया और फिर बाद में आग लगा दी। आसपास के लोगों ने कमरे की कुंड़ी खोलकर पीड़ित परिवार को बाहर निकाला। इससे घर में दो से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चला कि किसी ने जानबूझकर यह किया है।

संजीव की ओर से कासना कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी गई है। हालांकि, पुलिस मामले को हादसा मान रही है और आग लगने का कारण शार्ट सर्किट ही बता रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें