फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में डेंगू के 27 और मरीज मिले

Wed, 07 Oct 2015 09:47 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू का खौफ खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले दो दिनों में गाजियाबाद, हापुड़, दिल्ली और नोएडा के 182 सैंपल डेंगू की जांच के लिए लगाए। इसमें गाजियाबाद में डेंगू के 27 नए मामले मिले हैं।
विज्ञापन


वहीं, हापुड़ में तीन, दिल्ली के एक और नोएडा में दो सैंपल पॉजिटिव आए हैं। गाजियाबाद में अब तक 2200 सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें से अब तक 237 मरीजों को डेंगू की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है।

गाजियाबाद में डेंगू से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में डेंगू से केवल दो मौत हुई हैं।

मोदीनगर में पांच क्लीनिक सील, एक को नोटिस
सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल के निर्देशन में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान जारी है। मोदीनगर में मंगलवार को चलाए गए अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांच क्लीनिक को सील और एक क्लीनिक को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


सील किए गए क्लीनिक में कलकत्ता क्लीनिक, आर्य डेंटल क्लीनिक, देव डेंटल क्लीनिक, डा. आरके तिवारी का क्लीनिक और हकीमजी हाजी के क्लीनिक को सील किया गया। वहीं, शिवम क्लीनिक को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें