फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूं-धूं करके पूरी जल गई वैन, ड्राइवर सुरक्षित

Sat, 26 Apr 2014 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में शनिवार सुबह सिग्नेचर टावर के पास चलती वैन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी वैन जल गई। इस घटना में चालक और उसका साथी गाड़ी से निकलकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग बुझाई। इस घटना के बाद रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक सुचारू कराया।

गुड़गांव में इलेक्ट्रिीशियन का काम करने वाले रामकिशन शुक्रवार को अपने साथी के साथ वैन से सेक्टर-29 जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे सिग्नेचर टावर के पास वैन से अचानक धुंआ निकलना शुरु हो गया। इसी दौरा गाड़ी में आग लग गई और गाड़ी धूं धूं कर जलने लगी।
विज्ञापन


वैन चालक और उसके साथी ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान सिग्नेचर टावर में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आते ही आग पर काबू पा लिया। ट्रैफिक पुलिस ने चौक पर वाहनों का थोड़ी देर के लिए आवागमन रुकवा दिया। घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन


दूसरी तरफ सुबह पीक आवर्स में सिग्नेचर टावर में वाहनों के रुक जाने से जाम की स्थिति बन गई जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी मशक्कत से इस पर काबू पाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें