फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमनाथ भारती के घर की बिल्डिंग में लगी आग, जताई साजिश की आशंका

Mon, 18 Jul 2016 10:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोमनाथ भारती के ऑफिस में लगी आग
विज्ञापन
दिल्ली के पूर्व मंत्री और विधायक सोमनाथ भारती के घर की बिल्डिंग में रविवार रात अचानक आग लई गई। दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी, जिसकी वजह से सोमनाथ भारती का घर में ही बना ऑफिस जलकर खाक हो गया। हालांकि इस पूरी घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

वहीं सोमनाथ भारती ने आग लगने की घटना को साजिश करार दिया है। सूत्रों की माने तो सोमनाथ भारती मालवीय जिस बिल्डिंग में रहते हैं उसमें रात 1.30 बजे के लगभग आग लग गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दूसरी मंजिल पर रहता है परिवार

भारती का पूरा परिवार बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर रहता है जबकि आग पहली बिल्डिंग के एक बंद फ्लैट में लगी है। दिल्ली पुलिस ने भी घटना में साजिश की आशंका से इंकार नहीं किया है।

घटना के बाद भारती ने घटना को लेकर एक ट्वीट भी किया। उनके मुताबिक जिसमें दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भी टैग किया गया है।

''आग पहली मंजिल के एक बंद फ्लैट में लगी। जिस मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम में मैं रह रहा हूं उसके कारण मैं साजिश से इनकार नहीं कर सकता हूं। मैंने साजिश के कोण के बारे में ट्वीट किया था और मामले की जांच के लिए पुलिस आयुक्त को टैग भी किया था।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें