फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में जल रही जोत से लगी आग, मासूम की जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इकोटेक थ्री कोतवाली क्षेत्र में हिंडन नदी किनारे झोपड़ियों में मंदिर की जोत से आग लग गई, जिसमें सात माह की बच्ची की जलकर कर मौत हो गई।
विज्ञापन


आग की चपेट में आने से एक युवती और बच्चा झुलस गया। मूलरूप से बदायूं निवासी रामजी परिवार के साथ हिंडन नदी के पास झोपड़ी में रहता है।

वहीं उसके दो भाई भगवान सिंह और नेमचंद्र का परिवार भी रहता है। सभी मिलकर ठेके पर खेत लेकर खेती करते हैं। कुलेसरा में सब्जी उगाते हैं।
विज्ञापन

7 माह की वैष्णवी फंस गई और बुरी तरह जल गई

बृहस्पतिवार शाम 7:30 बजे झोपड़ी में मंदिर की जोत से लगी आग में रामजी की 7 माह की बेटी वैष्णवी फंस गई और बुरी तरह जल गई। इसके बाद अन्य झोपड़ियों ने भी आग पकड़ ली।

घरों में मौजूद नेमचंद्र की 17 साल की बेटी तनुजा और भगवान सिंह का दो साल का बेटा भी झुलस गया। वैष्णवी को परिजन कुलेसरा के मोहनराम और नोएडा के सरकारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया।

इसके बाद परिजन बच्ची को दिल्ली के लोकनायक अस्पताल ले गए, जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि अन्य घायल बच्चों का इलाज कासना के एक चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें