फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की चार मंजिला इमारत में लगी आग, दो मासूम की मौत 

Sat, 19 Dec 2020 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
इमारत में आग... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सागरपुर इलाके में शुक्रवार दोपहर चार मंजिला मकान के भूतल पर बने एक  कमरे में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना के समय इमारत के भूतल पर दो मासूम सगे भाई के अलावा उपर की मंजिल पर करीब आधा दर्जन लोग मौजूद थे। आस पास के लोगों ने हिम्मत कर लोगों को मकान से सुरक्षित बाहर निकला जबकि दोनों बच्चे इमारत में ही फंस गये।

विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने दोनों बच्चों को अचेतावस्था में बाहर निकाला। बच्चे झुलस भी गये थे। दोनों बच्चों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शुरूआती जांच में पता चला है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। 

मृत सगे भाइयों की पहचान सागरपुर के दयाल पार्क निवासी आयूष(5) और उसके भाई श्रीयांश(6) के रूप में हुई है। बच्चों के पिता अमोद का प्लास्टिक और रबर का चप्पल बनाने का काम था। उसने एक कमरे में रबर का सामान रखा हुआ था। शुक्रवार दोपहर अमोद किसी काम बाहर गया था जबकि उसकी पत्नी सोनी सब्जी लेने गयी थी। तीन बजे अचानक भूतल पर बने कमरे में आग लग गयी, जिसमें अमोद ने सामान रखा था। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गयी। आस पास रहने वाले लोगों ने मकान में फंसे 15 लोगों को रस्सी की मदद से अन्य मकान से नीचे उतारा। जबकि दोनों बच्चे भूतल पर फंस गये। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की आठ गाडिय़ां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने दोनों बच्चों को झुलसी अवस्था में बाहर निकालकर अस्पाल पहुंचाया और आग बुझाने में जुट गये। डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा कि बच्चों की झुलसने से या फिर दम घुंटने से मौत हुई है। दमकलकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जांच में पता चला कि आग शार्ट सर्किट से लगी थी और कमरे में रबर और प्लास्टिक होने की वजह से आग तेजी से फैली। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें