फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड मेट्रो के ऑफिस में आग, जरूरी कागजात जले

Mon, 12 May 2014 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के गोल्फ कोर्स स्थित रैपिड मेट्रो के साइट ऑफिस में रविवार शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन


आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। शॉर्ट सर्किट से लगी आग से ऑफिस में रखे जरूरी कागजात जल गए।

निर्माण कार्य के चलते सिटी कोर्ट के सामने रैपिड मेट्रो प्रबंधन का कंटेनर में साइट ऑफिस बना है। रविवार होने के चलते ऑफिस बंद था।

शाम पांच बजे के आसपास काम कर रहे लोगों ने कंटेनर ऑफिस से धुआं निकलते देखा और इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी।

सूचना मिलते ही सेक्टर-29 फायर ब्रिगेड से तीन और डीएलएफ से एक गाड़ी मौके पर पहुंची। आधे घंटे तक चले अभियान के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आगजनी में किसी के हताहत की सूचना तो नहीं मिली लेकिन ऑफिस में रखे सभी कागजात पूरी तरह जलने की बात सामने आई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है।

हालांकि इस मामले को रैपिड मेट्रो प्रबंधन बेहद गंभीरता से ले रहा है। रैपिड मेट्रो प्रवक्ता ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें