फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल लैब में आग, दम घुटने से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बृहस्पतिवार तड़के मेडिकल लैब में आग लग गई। हादसे में लैब के दो टेक्नीशियन की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि दो कर्मचारी झुलस गए।
विज्ञापन


दमकल की सात गाड़ियों को आग पर काबू पाने में करीब ढाई घंटे का वक्त लगा। पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक तिलक नगर ,ब्लॉक-7 में सिटी एक्सरे एंड स्कैन क्लीनिक नाम से मेडिकल लैब है। इमारत के भूतल पर एक्सरे, पहली मंजिल पर एमआरआई और दूसरी मंजिल पर मेडिकल लैब है।

दरवाजा खुलते ही आया आग का झोंका

तिलक नगर निवासी डॉक्टर रवि कपूर इसके मालिक हैं। लैब 24 घंटे खुली रहती है। बुधवार की नाइट शिफ्ट में यहां करीब दर्जन भर कर्मचारी काम कर रहे थे। बृहस्पतिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे लैब के भूतल पर एक्सरे वाले कमरे में आग लग गई।

धुआं देख पहली मंजिल पर मौजूद संदीप (30) और सुमित (35) भूतल पर पहुंचे। जैसे ही उन लोगों ने एक्सरे के कमरे का दरवाजा खोला। आग का तेज भभका बाहर निकला।

इसकी चपेट में आने से दोनों मामूली रूप से झुलस हो गए। दोनों ने शोर मचाकर वहां काम कर रहे अन्य कर्मचारियों को नीचे उतरने के लिए कहा। विपिन (29) और रॉबिन (32) को छोड़कर सभी कर्मचारी नीचे आ गए।
विज्ञापन

जन्मदिन पर छाया मौत का मातम

इस बीच दमकलकर्मी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब तक आग ऊपर फैल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद पहली मंजिल से विपिन और रॉबिन को अचेत अवस्था में बाहर निकाल कर उन्हें डीडीयू अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

तिलक नगर थाना पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को फॉरेंसिक टीम ने लैब का मुआयना कर यहां से सैंपल इकट्ठा कर जांच के लिए भेज दिया।

लैब में धुएं की चपेट में अपनी जान गंवाने वाले रॉबिन का जन्मदिन 31 जुलाई को था। वह मूल रूप से केरल का रहने वाला था। वहीं विपिन अपनी पत्नी और बेटे के साथ सागरपुर में रहता था। वह मूल रूप से मेरठ के डाहर गांव का रहने वाला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें