फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आग: फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज, जांच के आदेश

Sun, 08 Dec 2019 11:59 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली की अनाज मंडी में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली के अनाजमंडी इलाके में रविवार तड़के लगी भीषण आग में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि संकरी गलियों में स्थित पैकेजिंग और बैग बनाने वाली फैक्ट्री में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इनमें से अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने से हुई है। मरने वाले अधिकतर लोग यूपी और बिहार के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं आग के संबंध में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैरइरादन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला अपराध शाखा को सौंप दिया गया है।

इस घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कई लोगों ने दुख जताया है। इसी बीच दिल्ली सरकार ने एलान किया है कि वह मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये और घायलों को एक लाख रुपये का मुआवजा देंगी। 
विज्ञापन


वहीं दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष और उत्तर पूर्व दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने कहा, 'यह एक दुखद घटना है। शुरुआती जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। भाजपा मृतकों के परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता देगी। वहीं घायलों को 25,000 रुपये दिए जाएंगे।'

मौके पर दमकल की 30 गाड़ियां मौजूद

अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आवासीय इलाके में चलाई जा रही फैक्ट्री में आग लगने के समय 50 से अधिक लोग थे। दमकल के अधिकारियों ने बताया कि आग के कारण फंसे कई लोगों को बाहर निकालकर आरएमएल अस्पताल एवं हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया है।

सरकार ने दिए जांच के आदेश, सात दिन के भीतर मांगी रिपोर्ट

दिल्ली सरकार ने अनाज मंडी क्षेत्र की एक फैक्ट्री में रविवार को लगी आग की घटना में जांच के आदेश देते हुए सात दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने जिला मजिस्ट्रेट (मध्य) को जांच करने और सात दिन के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

फैक्ट्री मालिक फरार, हिरासत में भाई

पुलिस ने बिल्डिंग मालिक के भाई को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, बिल्डिंग का मालिक दिल्ली के सदर बाजार का रहने वाला है। फैक्ट्री के मालिक की तलाश में जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें