फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात के 20 दिन बाद महिला ने खुद बदमाश को दबोचा

Sun, 08 Dec 2019 07:00 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

मौर्या एन्क्लेव इलाके में एक महिला ने वारदात के 20 दिन बाद पुलिस की मदद से लूटपाट करने वाले एक बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाश से पूछताछ कर उसके सहयोगी की तलाश कर रही है। बदमाश पता पूछने के बहाने महिला से जेवरात लूटकर फरार हो गए थे।

विज्ञापन


सुनीता (38) 19 नवंबर की दोपहर बच्चों को लेने स्कूल जा रही थी। रास्ते में एक लड़के ने उससे सुल्तानपुरी जाने का रास्ता पूछा। इलाके में नए होने की बात कह कर सुनीता ने बताया कि उसे रास्ता नही मालूम है, लेकिन वह उसे वहां जाने के लिए बस पर बैठा सकती है। पैसे नही होने की बात कहने पर सुनीता ने लड़के को 20 रुपये भी दिए।

इसी दौरान वहां एक और युवक आ गया और सुनीता को बातों में उलझा कर पार्क में ले गया और सम्मोहित कर सुनीता के जेवरात लूटकर फरार हो गया। घर आने के बाद सुनीता ने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


लेकिन उसने पुलिस में इसकी शिकायत नही की। इधर शुक्रवार को सुनीता फिर बच्चों को स्कूल से लेने जा रही थी कि रास्ते में उसे लूटपाट करने वाला एक आरोपी बाइक पर दिख गया। उसने तुरंत गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को घटना के बारे में बताया और पुलिस की मदद से बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश की पहचान मोहनलाल के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें