फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: डीटीसी की क्लस्टर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Mon, 16 Sep 2019 05:20 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में सोमवार दोपहर कलस्टर बस चालक की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। दरअस्ल कड़कड़ीमोड के पास अचानक एक बस में अचानक चिंगारी निकली। इसके बाद बस ने एकदम आग पकड़ ली। 
विज्ञापन


चालक ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत बस में मौजूद 60 से 70 सवारियों को नीचे उतारा। इस बीच बस में आग लग गई। देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन


हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नही है। पुलिस आशंका जता रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से बस में आग लगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें