फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: वायु सेना भवन में लगी भीषण आग, दमकल की आठ गाड़ियां ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Sun, 21 Apr 2024 06:46 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में निर्माणाधीन वायु सेना भवन मेंअचानक आग लग गई। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग व पुलिस को दी गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
 
विज्ञापन
वायु सेना भवन में लगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपथ गोल चक्कर स्थित निर्माणाधीन वायु सेना भवन में रविवार शाम अचानक आग लग गई। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग व पुलिस को दी गई। आग इतनी भयानक थी कि बड़ी-बड़ी लपटें नजर आ रही थी। देखते ही देखते आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। रकाबगंज से दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के लिए गोल चक्कर से गुजरने वाले यातायात की आवाजाही को कुछ समय के लिए रोक दिया। घटना में किसी भी व्यक्ति के क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई गई है। वहीं, शॉर्ट शर्किट की चिंगारी का कैमिकल के संपर्क में आने को आग लगने की वजह बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आग लगने की असल वजह की छानबीन जारी है

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें