फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: अलग-अलग दो जगहों में लगी आग, समय पर पहुंची दमकल की टीम ने पाया काबू

Sun, 25 Oct 2020 01:21 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर—63 में स्थित स्याही बनाने वाली एक कंपनी में रविवार तड़के भयंकर आग लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची एक दर्जन दमकल गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


वहीं थाना फेस-2 क्षेत्र में स्थित एक झुग्गी बस्ती में शनिवार देर रात को पूजा के लिए जलाए गए दीपक से आग लग गई और इस घटना में 22 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।



मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर—63 के ए- ब्लॉक में स्याही बनाने की एक नामी फैक्ट्री में रविवार तड़के भयंकर आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग की सूचना पाकर दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल अधिकारी ने बताया कि करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आग से लाखों का माल जलकर खाक हो गया है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

सिंह ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल गांव के पास स्थित झुग्गी बस्ती में शनिवार की देर रात पूजा के लिए जलाए गए दीपक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस आग के चलते करीब 22 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।

मुख्य दमकल अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आग में फंसे 25 लोगों को दमकल विभाग ने बचा कर झुग्गियों से बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें