फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो में उठी चिंगारी, शीशे तोड़कर कूदे यात्री

Sat, 12 Apr 2014 09:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो के घिटोरनी स्टेशन पर आग की खबर ने मेट्रो सेवा को आधे घंटे के लिए बाधित कर दिया।
विज्ञापन


आग लगने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन से उतार लिया गया। खबरों के अनुसार कुछ यात्रियों ने मेट्रो के अंदर धुंए जैसा महसूस किया जिसके बाद मेट्रो को घिटोरनी स्टेशन पर रोककर सभी यात्रियों को उतार लिया गया।

दमकल की 5 गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। टीवी रिपोर्ट के अनुसार मेट्रो में आग लगने की खबरें थीं पर डीएमआरसी ने यह स्पष्ट किया है कि यह एक ट्रिगर के स्पार्क होने की घटना है, मेट्रो में कोई आग नहीं लगी है।
विज्ञापन


स्पार्किंग की वजह से यात्रियों को आग का अंदेशा हुआ। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक कुछ यात्री अरजनगढ़ और घिटोरनी के बीच के स्टेशन पर मेट्रो से उतरे तब लोगों को कुछ स्पार्क दिखाई दिया। लोगों में अफरा-तफरी मच गई जिसके चलते ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन


हालांकि जांच के बाद पता चला कि कोई आग नहीं लगी है। इस जांच के लिए मेट्रो का संचालन कुछ देर के लिए रोक दिया गया। इस घटना में किसी भी अनहोनी की खबर नहीं है। इस पूरी घटनाक्रम के चलते मेट्रो लाइन नं.2 पर ट्रेन की आवाजाही करीब आधा घंटे के लिए बाधित रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें