राजनगर एक्सटेंशन में देविका स्काइपर्स सोसायटी के सामने शनिवार रात करीब 10 बजे एक गैराज और उसके पीछे कूड़े के ढेर में आग लग गई। धीरे-धीरे आग में भीषण रूप ले लिया और गैराज में खड़ी कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। इसी दौरान एक कार में लगी सीएनजी किट भी फटने से काफी तेज धमाका हुआ। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर सात फायर टेंडर भेजे गए।
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि सात बार टेंडर की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया है। हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई है। मामले में जांच की जा रही है कि आग किन कारणों से लगी है। गैराज में खड़ी एक गाड़ी में लगी सीएनजी किट फटने से धमाका हुआ थाm गैराज किसका है इसकी भी जानकारी की जा रही है।