फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: आवासीय इमारत में लगी आग, जान बचाने के लिए पांच लोग बालकनी से कूदे, 26 को बचाया, महिला की मौत

Tue, 14 Nov 2023 12:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में आवासीय इमारत में देर रात भीषण आग लग गई। जान बचाने के लिए पांच लोग ऊपरी मंजिल से कूद गए। जबकि 26 को बचा लिया गया। घटना में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
दिल्ली में आवासीय इमारत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक आवासीय इमारत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान जान बचाने के लिए पांच लोग ऊपरी मंजिल से कूद गए। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, इमारत में फंसे 26 लोगों को बचा लिया गया। घटना में एक महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी नगर इलाके के शकर पुर से देर रात करीब एक बजे एक कार में आग लगने की कॉल पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गई। इसके कुछ देर बाद जानकारी मिली कि लोग इमारत में फंसे हुए हैं, तो अतिरिक्त पांच दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। 

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आवासीय इमारत के भूतल में खड़े वाहनों में आग लगी थी। आग भीषण रुप लेती गई, आग ने इमारत से बाहर निकलने के रास्ते को बंद कर दिया। ऐसे में इमारत में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आवासीय में 31 लोग फंस गए। 26 लोगों को दमकल कर्मियों ने बचा लिया, जबकि पांच लोग बालकनी से कूद गए। 
विज्ञापन


सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, एक दमकल कर्मी भी घायल हो गया। उसे भी अस्पताल ले जाया गया। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि मंगलवार देर रात 1:03 बजे लक्ष्मी नगर इलाके से एक कार में आग लगने की सूचना मिली। 

शुरुआत में तीन दमकल गाड़ियों को वहां भेजा गया। इसके बाद, इमारत में लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली तो अतिरिक्त पांच गाड़ियां और भेजी गईं। उन्होंने बताया कि सुबह 4:25 बजे आग को बुझा दिया गया। उन्होंने बताया कि 31 व्यक्तियों में से 26 को डीएफएस कर्मियों ने बचाया। इसके अलावा, पांच लोग बालकनियों से कूद गए, जबकि 10 व्यक्तियों को तुरंत जीटीबी, एलबीएस और हेडगेवार अस्पतालों में ले जाया गया। यहां एक महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 
विज्ञापन

अतुल गर्ग ने बताया कि बचाव अभियान में एमआईपी फायर स्टेशन पर तैनात समय सिंह नाम के एक डीएफएस कर्मी को भी सांस लेने में परेशानी हुई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें